Monday, 24 February 2014

भारत

भारत, पौराणिक जम्बूद्वीप, आधुनिक दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसँख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सब से बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल, और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार और उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान देश स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से बन्धी है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं । भारत में कई बड़ी नदियाँ हैं, और गंगा नदी भारतीय संस्कृति में अत्यंत पवित्र मानी जाती है। अन्य बड़ी नदियाँ सिन्धु, नर्मदा, ब्रह्मपुत्र, यमुना, गोदावरी,कावेरी, कृष्णा, चम्बल, सतलज, व्यास आदि हैं।
 भारत विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक, सिंधु घाटी सभ्यता का विकास स्थान था, और तब से ऐतिहासिक व्यापार पथों का अभिन्न अंग रहा है. चार् प्रमुख धर्मों : सनातन-हिन्दू, बौद्ध, जैन तथा सिख का उद्भव और विकास भारत में हुआ और यहूदी, ईसाई, पारसी और ईस्लाम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में भारत में आये, और भारत की विविध संस्क्रिति को जन्म दिया।
भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। भारत की राजधानी नई दिल्ली है। भारत के अन्य बड़े महानगर मुम्बई (बम्बई), कोलकाता (कलकत्ता) और चेन्नई (मद्रास) हैं। 

राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश

वर्तमान में भारत २८ राज्यों तथा ७ केन्द्रशासित प्रदेशों मे बँटा हुआ है। राज्यों की चुनी हुई स्वतंत्र सरकारें हैं, जबकि केन्द्रशासित प्रदेशों पर केन्द्र द्वारा नियुक्त प्रबंधन शासन करता है, हालाँकि पॉण्डिचेरी और दिल्ली की लोकतांत्रिक सरकार भी हैं ।
अन्टार्कटिका और दक्षिण गंगोत्री और मैत्री पर भी भारत के वैज्ञानिक-स्थल हैं, यद्यपि अभी तक कोई वास्तविक आधिपत्य स्थापित नहीं किया गया है।
राज्यों के नाम निम्नवत हैं- (कोष्टक में राजधानी का नाम)

भारत के 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के एक क्लिक करने योग्य नक्शा
  • अरुणाचल प्रदेश (इटानगर)
  • असम (दिसपुर)
  • उत्तर प्रदेश (लखनऊ)
  • उत्तराखण्ड (देहरादून)
  • ओड़िशा (भुवनेश्वर)
  • आंध्र प्रदेश (हैदराबाद)
  • कर्नाटक (बंगलोर)
  • केरल (तिरुवनंतपुरम)
  • गोआ (पणजी)
  • गुजरात (गांधीनगर)
  • छत्तीसगढ़ (रायपुर)
  • जम्मू और कश्मीर (श्रीनगर/जम्मू)
  • झारखंड (रांची)
  • तमिलनाडु (चेन्नई)
  • त्रिपुरा (अगरतला)
  • नागालैंड (कोहिमा)
  • पश्चिम बंगाल (कोलकाता)
  • पंजाब (चंडीगढ़†)
  • बिहार (पटना)
  • मणिपुर (इम्फाल)
  • मध्य प्रदेश (भोपाल)
  • महाराष्ट्र (मुंबई)
  • मिज़ोरम (आइजोल)
  • मेघालय (शिलांग)
  • राजस्थान (जयपुर)
  • सिक्किम (गंगटोक)
  • हरियाणा (चंडीगढ़†)
  • हिमाचल प्रदेश (शिमला)
केन्द्रशासित प्रदेश
  • अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह(पोर्ट ब्लेयर)
  • चंडीगढ़†* (चंडीगढ़)
  • दमन और दीव* (दमन)
  • दादरा और नागर हवेली* (सिलवासा)
  • पॉण्डिचेरी* (पुडुचेरी)
  • लक्षद्वीप* (कवरत्ती)
  • दिल्ली (नई दिल्ली)
† चंडीगढ़ एक केंद्रशासित प्रदेश और पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है।

No comments:

Post a Comment